फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौ माह बाद भी मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पिछले साल दिसंबर माह में पोलिया अभियान में काम किया था, लेकिन अब तक उसका मानदेय नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 30 सितंबर तक मानदेय नहीं दिया गया तो फिर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। अंत में डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को सौंपा।
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मनोज बाला ने बताया कि 8 दिसंबर, 2024 से पोलिया अभियान शुरू हुआ था। जो एक सप्ताह से अधिक समय तक चला था। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने हाई रिस्क बिल्डिंग, झुग्गी-झोपड़ी, सोसाइटी और गांव-गांव जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई थी, लेकिन उनको मानदेय नहीं दिया गया। पिछले नौ माह से लगातार मानदेय मांग रहे है पर स्वास्थ्य विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है। सभी परेशान है और मजबूर होकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा है कि अगर 30 सितंबर तक मानदेय नहीं दिया गया तो फिर सभी कर्मचारी रणनीति बनाकर अनिश्चितकालीन धरना देंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें