ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग समेत पर्स, नकदी और जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। पैरामाउंट फ्लोराविन में रहने वाले वैपति शेषगिरी जेवर एयरपोर्ट में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त की शाम अपनी कार मार्केट के बाहर खड़ी कर खरीदारी करने गए थे। जब वह थोड़ी देर बाद लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और उसमें रखा लैपटॉप बैग चोरी हो गया है। चोरी हुए बैग में एक लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, पर्स , 3500 रुपये सहित कई दस्तावेज थे। वहीं कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो