फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईराइज सोसाइटी के पास की जर्जर सड़क के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर 150 की तीन सोसाइटियों निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 150 के एससी 02 प्लॉट में बनी हाईराइज सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को सोसाइटी के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों ने सोसाइटियों के आसपास की सड़क बनाने की मांग की। निवासियों ने आरोप लगाया कि यहां पर तीन हाईराइज सोसाइटियां हैं लेकिन सड़कों का हाल बहुत बुरा है। बड़े-बड़े गड्ढ़े हैं और बरसात के दौरान जलभराव रहता है। ऐसे में यहां से लोगों का निकलना मुश्किल होता है।



सेक्टर 150 स्थित टाटा यूरेका पार्क, एल्डिको और एटीएस पायस सोसाइटी के निवासियों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि टाटा यूरेका सोसाइटी के पास की 500 मीटर की आंतरिक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। यह निर्माण टाटा यूरेका पार्क के बिल्डर की ओर से किया जाना था, लेकिन बिल्डर की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में यहां से तीनों सोसाइटी के निवासियों को गुजरना पड़ता है। इससे आने जाने में बहुत समस्या होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है। एटीएस और एल्डिको के बिल्डर अपने हिस्से की सड़क का निर्माण कर चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान सोसाइटियों के लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राधिकरण नहीं दे रहा ध्यान
टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी निवासी अमन निझावन ने बताया कि सड़क बनाने के लिए यहां पर न तो नोएडा प्राधिकरण सुध ले रहा है और न ही यहां का बिल्डर सड़क बनवा रहा है। यहां पर बिल्डर को सोसाइटी के आसपास की आंतरिक सड़कों का निर्माण करना था इसीलिए प्राधिकरण निर्माण नहीं करवा रहा है। सड़कों के आसपास स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। सीवर और ड्रेनेज की समस्या भी बनी हुई है। इन सभी समस्याओं से आसपास के 2000 लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें