फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य बीमा के लिए वेतन से कटौती पर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में संविदा पर तैनात कर्मचारियों को कुछ समय पहले से ही स्वास्थ्य बीमा की सुविधा की घोषणा हुई थी। अब तक यह बात निकल कर सामने आई है कि प्रति कर्मचारी आने वाले 10 हजार रुपये के खर्च में से 5000 रुपये कर्मचारी के वेतन भुगतान से लिए जाएंगे। इसको लेकर सीईओ को ज्ञापन देकर अस्थाई कर्मचारी संघ ने विरोध जताया है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले प्राधिकरण ने संविदा पर कार्यरत करीब 4800 कर्मचारियों को चिकित्सा बीमा की सुविधा देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ अनुबंध किया था। इसके तहत कर्मचारी के आश्रित 5 सदस्यों को 5 लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा दी जाएगी। कंपनी को श्रमशक्ति आपूर्तिकर्ता एजेंसी के माध्यम से 10 हजार रुपये प्रति वर्ष प्रति कर्मचारी दिलवाए जाएंगे। यह प्रदेश सरकार की नई लेबर पॉलिसी की योजना का हिस्सा है। अब तक प्राधिकरण में वित्त नियंत्रक की तरफ से जारी किए गए एक पत्र में कहा गया है कि प्राधिकरण 5 हजार रुपये प्रति कर्मचारी देगा जबकि पांच हजार रुपये ठेकेदारों को किए जाने वाले कर्मचारियों के भुगतान से प्रति कर्मचारी कटौती की जाए।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पांच हजार रुपये प्रति कर्मचारी के वेतन से काटे जाने से उन पर अत्यधिक आर्थिक भार पड़ेगा। सीईओ से मांग की है कि कर्मचारियों की स्थिति को देखते हुए वेतन से इस धनराशि की कटौती न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें