फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदपुरी टोल के विरोध में तीन घंटे तक दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लगाए गए टोल बैरियर को लेकर जिले के लोग पीछे हटने को तैयार नहीं है। एक तरफ जहां गांव गदपुरी के लोगों ने टोल के खिलाफ अदालत में याचिका दायर कर उसे अवैध और ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा बताया है, वहीं जिले के तीनों पूर्व विधायकों ने इस टोल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। टोल के विरोध में की गठित की गई गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति अपने स्तर पर लोगों को एकजुट कर लड़ाई लड़ रही है। उसी के तहत रविवार को गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति तथा गदपुरी ग्राम पंचायत के लोगों ने टोल पर तीन घंटे तक धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता समिति के संरक्षक ओम प्रकाश एडवोकेट ने किया। जबकि संयोजन समिति के संयोजक रतन सिंह सौरोत ने की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों ने किसी पर कीमत पर टोल लगने नहीं देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अदालत में याचिका दायर करने के साथ ही लोगों को इसके खिलाफ एकजुट किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि टोल को गैरकानूनी तरीके से लगाया गया है। पलवल और फरीदाबाद के लोग इसे लगने नहीं देंगे। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। अब 20 मई को फिर से 11 बजे से टोल बैरियर पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा व रघुवीर तेवतिया, रेडक्रास सोसायटी की मानद सचिव शशि बाला, युवा नेता राकेश तंवर, जगन डागर, दिनेश शर्मा पूर्व सरपंच कटेसरा, तेजपाल शर्मा, पूर्व सरपंच सिकरौना, सुरेश शर्मा एडवोकेट गदपुरी, लक्ष्मण सिंह तथा फरीदाबाद से कांग्रेस नेता विजय प्रताप मौजूद थे।
गदपुरी गांव के लोगों ने दायर की है याचिका
गांव गदपुरी निवासी पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेश एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर कंपनी ने टोल का कार्यालय बना दिया हैै। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जनवरी में ही इसे हटाने के आदेश देते हुए पुलिस सहायता भी मांग चुके हैं। इसी के विरोध में अदालत में याचिका दायर की गई है। जिस पर 19 मई को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के लिए बनी रहेगी दुर्घटना की आशंका
गदपुरी में जहां टोल बैरियर लगाया गया है, वहां उसके पास स्थित आरोही मॉडल स्कूल है। जिसका मुख्य द्वार पूरी तरह से दब गया है। इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का इस टोल के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा रहेगा। स्कूल आते व जाते समय यहां वाहनों के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहेगा। स्कूल के गेट के सामने टोल बनाना पूरी तरह से गैर कानूनी है।
यह टोल गैरकानूनी है। इसका विरोध किया जाएगा। इसके लिए कानून का सहारा तो लिया जा रहा है, साथ ही जनांदोलन किया जाएगा। लोग इसके पूरी तरह से खिलाफ हैं। - करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री हरियाणा
मैंने 2017 में विधायक रहते विधानसभा में मुद्दा उठाया था। लगातार इसका विरोध कर रहा हूं। इस भाजपा सरकार ने मेरी बात को सिरे से नकार दिया। इस टोल के खिलाफ हर तरह का आंदोलन किया जाएगा। - टेकचंद शर्मा, पूर्व विधायक व भाजपा नेता
विज्ञापन

गदपुरी में टोल बैरियर नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। कानूनी के साथ-साथ लोगों को एकजुट कर लड़ाई लड़ी जाएगी।
- रघुवीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक पृथला
हमने कृषि कानून के मामले में जब पूरी सरकार को झुका दिया तो यह तो केवल टोल का मामला है। इसे किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।
- रतन सिंह सौरोत, संयोजक टोल हटाओ संघर्ष समिति
गदपुरी में टोल लगाने के विरोध में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं है। इस आंदोलन में पलवल जिले की हर महिला हिस्सा लेगी। सरकार को झुका ही दम लेंगे।
- शशि बाला तेवतिया, पूर्व मानद सचिव रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा
पृथला का हर युवा इसके विरोध में है। इसके खिलाफ हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। टोल हटवाकर ही दम लेंगे। गदपुरी में टोल नहीं चलने दिया जाएगा।
-राकेश तंवर, युवा नेता पृथला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें