फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अगस्त क्रांति पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्राधिकरण में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व किसान समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अगस्त क्रांति 2026 के तहत करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीईओ को संबोधित ज्ञापन ओएसडी अजय शर्मा को सौंपा।
संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के कुछ अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार भ्रष्टाचार के माध्यम से लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के बच्चों को लीज डीड के अनुसार शिक्षा में निर्धारित छूट, किसानों को अस्पतालों में निर्धारित छूट व गरीबों के लिए निशुल्क उपचार, गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक, किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान तथा बड़े सरकारी अस्पताल व डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने लीज व टीएम कार्यों में रिश्वतखोरी पर रोक, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण और जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की भी मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें