फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स के डॉक्टर पर महिला को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप,मौत

सार

ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया है। परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के डॉक्टर पर महिला को गलत इंजेक्शन लगाने का परिजनों ने आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप लगाते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परिजनों का आरोप है कि नशे की हालात में डॉक्टरों की ओर से इंजेक्शन लगाया गया है, जो भी आ रहा बाहर जिंदा नहीं जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर व प्रशासन की ओर से कोई जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। परिजनों ने अस्पताल गेट पर हंगामा किया। उनका कहना है कि जिम्स अस्पताल की लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


वहीं जिम्स के निदेशक ब्रि.डॉ राकेश गुप्ता का कहना है कि संस्थान पर लगाये जा रहे लापरवाही के आरोप गलत हैं। उनका कहना है कि महिला को सितंबर में भर्ती किया गया था। इसको गर्भाशय से रक्तस्त्राव एवं एचपीवी एवं कैंसर की संभावना थी, जिसके लिए 23 सितंबर को डीप सर्वाइकल बायोप्सी किया जाना था। उसी दिन इलाज के दौरान मरीज को शरीर में अकड़न एवं झटके आने लगे। जिसका पूरा इलाज किया गया,लेकिन तबीयत बिगड़ती चली गयी। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद भी मरीज को बचाया नहीं जा सका। मरीज के परिजनों की शिकायत पर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें