रबूपुरा (संवाद)। नवरात्रि के पांचवें दिन कस्बे में मां कुष्मांडा महाकाली कमेटी के तत्वाधान में पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर से झांकियां और डीजे के साथ महाकाली की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले जौनमाना चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत के चेयरमैन ठाकुर शशांक सिंह ने किया। यात्रा मुख्य मुख्य मार्ग से होते हुए अनाज मंडी में संपन्न हुई।