फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट का प्रस्ताव अब पीएमओ में

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना को पीआईबी, तकनीकी समिति की मंजूरी के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन से ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को अब केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है। केंद्र में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की मंजूरी और पिछले दिनों तकनीकी समिति की मंजूरी के बाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) पहुंचने की सूचना है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जल्द ही इस रूट को हरी झंडी मिल सकती है। मंजूरी मिलते के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लाखों आबादी इस मेट्रो रूट की मंजूरी का इंतजार कर रही है। इसके लिए कई बार निवासी प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बाद बने दो नए रूट सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन व डिपो से बोड़ाकी का निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

मेट्रो का यह रूट सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक प्रस्तावित है। पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा और इसमें पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। 7.5 किलोमीटर के रूट में सेक्टर-61, 70, 122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) मेट्रो स्टेशन होंगे। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं। कैबिनेट मंजूरी मिलते ही निर्माण एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें