बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपी की संपत्ति जब्त करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपी निदेशक विनोद कुमार के पांडव नगर, मेरठ स्थित 1.70 करोड़ रुपये के दो मकान जब्त किए हैं। पुलिस ने ये कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की है। अन्य आरोपियों की संपत्ति भी पुलिस चिह्नित करने में जुटी है।
डीसीपी अमित कुमार के अनुसार, दादरी कोतवाली में दर्ज मामले के तहत मेरठ पहुंचकर कार्रवाई की है। पुलिस ने कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के विशेष न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी विनोद कुमार के अवैध कमाई से अर्जित पांडव नगर स्थित 1.10 करोड़ व 60 लाख रुपये की कीमत के दो मकान जब्त किए हैं। पुलिस ने मुनादी कराकर बोर्ड भी लगा दिए हैं। पुलिस का कहना है कि बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपियों की अन्य संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द उन्हें भी जब्त किया जाएगा।