फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मास्टरमाइंड गोपाल से एक किलो सोने समेत सवा करोड़ की संपत्ति बरामद

Tue, 03 Aug 2021 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी गोपाल ने कई अहम जानकारी दी है। उसने बताया कि किसलय पांडेय के चालक ने उसे फ्लैट में रखे सोने और नकदी की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की सबसे बड़ी चोरी के मास्टरमाइंड गोपाल से पुलिस ने एक किलो सोना और 65 लाख रुपये की जमीन के कागजात बरामद किए हैं। आरोपी ने 65 लाख रुपये कीमत की यह जमीन बदमाश महेंद्र फौजी के गांव लोनी के मेवला भट्ठी में खरीदी थी। महेंद्र फौजी और सतबीर गुर्जर पर बॉलीवुड फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ भी बन चुकी है।
विज्ञापन


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी गोपाल ने कई अहम जानकारी दी है। उसने बताया कि किसलय पांडेय के चालक ने उसे फ्लैट में रखे सोने और नकदी की जानकारी दी थी। इसके बाद गोपाल ने अपने साथियों के साथ चोरी की साजिश रची।

पुलिस ने रिमांड के दौरान गोपाल से करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। आरोपी ने चोरी की गई नकदी से गाजियाबाद के महेंद्र फौजी के गांव मेवला भट्टी में चार बीघे जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जमीन के कागजात आरोपी के घर से बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा आरोपी से एक किलो सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद सोमवार शाम को गोपाल को जेल भेज दिया। चोरी के मामले में अभी पंकज और संतल फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें