फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इस्लामनगर के लिए बस न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। शहर से इस्लामनगर और सहसवान कस्बे तक रोडवेज बसों की सुविधा न होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्री दोनों कस्बों तक के लिए डग्गामार वाहनों में बैठकर सफर कर रहे हैं। वहीं, डग्गामार वाहन चालक भी मानकों को ताक पर रखकर ठूंस-ठूंस कर सवारियां अपने वाहन में भरते हैं। जबकि स्थानीय लोग व समाजसेवी संगठन कई बार रोडवेज बस सेवा की मांग कर चुके हैं। चंदौसी से इस्लामनगर की दूरी करीब 17 और सहसवान की करीब 50 किलोमीटर दूर है। दोनों कस्बे तक पहुंचने के लिए शहर से कोई रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। आलम यह है कि बदायूं रोड के पथरा तिराहे के पास से इक्का दुक्का ही निजी बसें इस्लामनगर कस्बे तक के लिए जाती है। उसमें भी निजी बस कभी चलती है और कभी नहीं चलती। ऐसे में यात्री डग्गामार वाहनों में बैठकर पहले इस्लामनगर पहुंचते हैं और यहां से जिन यात्रियों को सहसवान जाना होता है, वे इस्लामनगर से डग्गामार वाहनों में बैठकर सहसवान कस्बा तक पहुंचते हैं। जबकि हजारों की संख्या में नौकरी पेशा, स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोगों का दोनों कस्बों के लिए आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

वहीं डग्गावार वाहन भी जब तक नहीं चलते, जब तक सवारियों से खचाखच भर नहीं जाते। ऐसे हालात में सफर करने में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को प्रशासन व जनप्रतिनिधि भी जानने के बाद गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें