फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौधरी सराय चौराहे से गवां मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पीडब्ल्यूडी ने संभल के चौधरी सराय चौराहे से गवां मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया है। एक साइड में करीब 90 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाना है। इसकी चौड़ाई डेढ़ मीटर रहनी है। पिछले महीने भी काम शुरू हुआ था लेकिन बारिश होने की वजह से रोकना पड़ा था। चौड़ीकरण होने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने चौधरी सराय चौराहे से गवां मार्ग की तरफ चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसकी लागत करीब 60 लाख रुपये है। पीडब्ल्यूडी ने अगस्त महीने में भी चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया था लेकिन बारिश होने की वजह बीच में ही काम को रुकवाना पड़ा। अब फिर से चौड़ीकरण के लिए काम शुरू किया गया है।
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने कहा कि चौराहे से गवां की तरफ 90 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाना है। चौड़ाई करीब डेढ़ मीटर रहेगी। डेढ़ महीने में काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि चौराहा से गवां की तरफ चौड़ीकरण कार्य होने से बड़ी सहूलियत मिलेगी। चौड़ीकरण होने पर वाहनों का आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। इस मार्ग से वाहन अनूपशहर, गवां, अलीगढ़, खुर्जा के आदि के लिए निकलते हैं और इन जगहों से आते हैं। चौराहा के आसपास वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण जाम के हालात भी बनते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें