फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग: छात्रों को रियायती दरों पर मिलेगी टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग: छात्रों को रियायती दरों पर मिलेगी टिकट
विज्ञापन

- पेटीएम पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू, स्टेडियम में भी बनेगा टिकट बूथ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा स्टेडियम में 29 दिसंबर से शुरू हो रही प्रो कबड्डी लीग को देखने के लिए छात्रों को रियायती दरों पर टिकट दी जाएंगी। इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल का परिचय पत्र प्रस्तुत करना होगा। टिकटों की पेटीएम पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू भी हो गई है। ऑफलाइन के लिए स्टेडियम में जल्द ही टिकट बूथ बनाया जाएगा।
नोएडा में पहली बार प्रो कबड्डी लीग का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले दो सीजन का आयोजन ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हो चुका है। नोएडा के इंडोर स्टेडियम में की तैयारी जोरों पर है। अब आयोजकों ने छात्रों को स्पेशल कैटेगरी में रखते हुए रियायती दरों पर टिकट मुहैया कराने का फैसला लिया है। इसका मकसद युवा पीढ़ी में कबड्डी के प्रति लगाव बढ़ाना है। जीएमआर ग्रुप के एचआर हेड एंड ऑपरेशन विकास कुमार ने बताया कि ऑनलाइन टिकट पेटीएम इंसाइडर से खरीदे जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए टिकट मूल्य 150 रुपये रखा गया है। इसके अलावा नार्थ स्टैंड का टिकट मूल्य 250 रुपये और ईस्ट एक, ईस्ट दो और वेस्ट जोन के लिए 750 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ भी सकते हैं दाम :
पीकेएल के ब्रांड टीम के सुजॉय गांगुली ने बताया कि टिकटों की ऑनलाइन बिक्री में दर्शक जल्द से जल्द टिकट खरीद लें। निर्धारित टिकटों की बिक्री पूरी हो जाने पर इसके दाम उपलब्धता के आधार पर बढ़ भी सकते हैं।

एक टिकट पर देख सकेंगे दो मैच:
प्रो कबड्डी लीग के रोज दो मैच खेले जाएंगे। दर्शक एक टिकट पर ही दोनों मैच देख सकेंगे। पहला मैच रात 8 बजे से और दूसरा मैच रात 9 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें