फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: रक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं 2466 बहनें, बंदियों से कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बंधवाई राखी

Fri, 28 Aug 2026 04:25 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा की जिला जेल में रक्षाबंधन पर 2,466 माताओं और बहनों ने बंदियों से मुलाकात की। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने महिला बंदियों के साथ राखी का पर्व मनाया और उन्हें वस्त्र-मिठाई बांटी। 
विज्ञापन
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व भावपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। अपने भाई और पुत्र से राखी बंधवाने के लिए बड़ी संख्या में माताएं और बहनें जेल पहुंचीं। कुल 2466 माताओं एवं बहनों ने कारागार में बंद अपने भाई या पुत्र से मुलाकात की। इस दौरान जेल परिसर में भाई-बहन के स्नेह और पारिवारिक भावनाओं का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन




रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में मुलाकात के लिए पहुंचे बंदियों के परिजनों से बातचीत की और उनके लिए फल, बिस्किट, पानी व खिचड़ी आदि वितरित कराए। इस पहल के लिए कई बहनों ने उत्तर प्रदेश सरकार, कारागार मंत्री और जेल प्रशासन का आभार जताया। मंत्री ने जेल की महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बंद महिला बंदियों से उनका हालचाल जाना और उनकी पारिवारिक परिस्थितियों व मुकदमों की जानकारी ली। खास बात यह रही कि जिन महिला बंदियों से रक्षाबंधन पर कोई परिजन मिलने नहीं पहुंचा, उनके साथ मंत्री ने स्वयं रक्षाबंधन मनाया। 
विज्ञापन


महिला बंदियों से राखी बंधवाकर उन्हें वस्त्र और मिठाई वितरित की गई। महिला बंदियों के साथ जेल में रह रहे उनके बच्चों को भी चॉकलेट और बिस्किट दिए गए। मंत्री ने महिलाओं को उनके कल्याण, सम्मान और पुनर्वास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य महिला बंदियों में अपनत्व और भावनात्मक सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन



रक्षाबंधन पर जेल आने वाले आगंतुकों के लिए सामाजिक संस्थाओं और जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। अपराध निरोधक समिति उत्तर प्रदेश ने फल और बिस्किट, भारत विकास परिषद ने खिचड़ी तथा इनर व्हील क्लब ग्रेटर नोएडा ने फ्रूट जूस वितरित किया। जेल प्रशासन की ओर से चाय और बिस्किट की व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, जेलर संजय कुमार शाही, राजेश कुमार मौर्य समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें