संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित बी ब्लॉक में पार्कों की बदहाली और 24 मीटर रोड पर बने गहरे गड्ढों से स्थानीय लोग परेशान हैं। पार्कों में जंगली घास और गंदगी फैली हुई है, वहीं सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी सतवीर ने बताया कि पार्कों में घास काटे जाने के बाद अवशेषों को नहीं हटाया गया है। इससे पार्क में टहलने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि 24 मीटर रोड पर भी कई जगह गहरे गड्ढे हैं, जिन्हें जल्द ठीक कराया जाना जरूरी है। स्थानीय निवासियों ने पार्कों की स्थिति सुधारने और सड़क के गड्ढों को भरने की मांग की है।
बी ब्लॉक के RWA अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतवीर नेता सहित सतवीर नागर,महेश प्रधान, विवेक चौहान, हरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, प्रकाश चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, देव राज तिवारी, आजाद सिंह, इंदर भाटी, राजीव सहरावत सहित अनेक निवासी लगातार प्राधिकरण से पार्कों की सफाई एवं सड़क के गड्ढों को ठीक कराने की मौखिक शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।