फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञा को याद कर रोने लगी नविता, पेट में हो रहा रक्त स्त्राव  

Sat, 07 May 2016 06:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल नविता वर्मा की हालत में पहले से सुधार है। नविता का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम को मेडिसिन आईसीयू से एचडीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग के निदेशक डॉ. अनिल गुरनानी के नेतृत्व में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. वरुण भार्गव और गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी सर्जन डॉ. एसके श्रीवास्तव नविता का इलाज कर रहे हैं।

डॉ. भार्गव ने बताया कि दुर्घटना के कारण मरीज के पेट में रक्तस्त्राव शुरू हो गया, जिसे रोकने की प्रक्रिया जारी है। नविता केसिर में चोट लगी है। हालांकि चोट अंदरूनी नहीं है। उनके ऑपरेशन की जरूरत नहीं है। वह बात कर रही हैं और दुर्घटना के बारे में उन्हें सब कुछ याद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जख्म के कारण नहीं दिया जा रहा खाना

- फोटो : राजन राय
उन्होंने दुर्घटना से जुड़ी एक एक बात बताई। हालांकि इस बारे में बताते वह सहम भी जाती है और अपनी सहेली प्रज्ञा की याद कर रोती हैं। पेट में जख्म होने के कारण उन्हें खाने को नहीं दिया जा रहा है। 

बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.15 बजे एमिटी पुलिस चौकी के सामने एमिटी की चार्टड बस ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। ऑटो के आगे मैरी गोल्ड स्कूल की बस चल रही थी।

ऑटो दोनों बसों के बीच में क्षतिग्रस्त हो गया था। ऑटो सवार एचसीएल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रज्ञा की मौत हो गई थी जबकि नविता घायल हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें