सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल नविता वर्मा की हालत में पहले से सुधार है। नविता का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम को मेडिसिन आईसीयू से एचडीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग के निदेशक डॉ. अनिल गुरनानी के नेतृत्व में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. वरुण भार्गव और गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी सर्जन डॉ. एसके श्रीवास्तव नविता का इलाज कर रहे हैं।
डॉ. भार्गव ने बताया कि दुर्घटना के कारण मरीज के पेट में रक्तस्त्राव शुरू हो गया, जिसे रोकने की प्रक्रिया जारी है। नविता केसिर में चोट लगी है। हालांकि चोट अंदरूनी नहीं है। उनके ऑपरेशन की जरूरत नहीं है। वह बात कर रही हैं और दुर्घटना के बारे में उन्हें सब कुछ याद है।