फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुपरनोवा की तर्ज पर इकोसिटी के हैंडओवर की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-137 स्थित सुपरटेक इकोसिटी का मामला
विज्ञापन

-आरोप, एओए गठन के बाद भी बिल्डर एजेंसी हैंडओवर नहीं कर रही मेंटनेंस
-निवासियों ने एनसीएलटी में दायर की याचिका, 25 सितंबर को होनी है सुनवाई


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक इकोसिटी सोसाइटी अब सुपरनोवा के तर्ज पर मेंटेनेंस एजेंसी से हैंडओवर लेने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में चार सितंबर को एओए ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में प्रार्थना पत्र दिया है और 25 सितंबर को इस मामले पर सुनवाई होनी है। एनसीएलटी का आदेश मिलने पर एओए की ओर से हैंडओवर की प्रक्रिया पुलिस और प्राधिकरण को साथ लेकर पूरी की जाएगी।

बता दें कि सोसाइटी में एओए का गठन होने के बाद भी विवाद की स्थिति थम नहीं रही है। निवासियों ने बताया कि 26 अगस्त से सोसाइटी का मेंटनेंस शुल्क एओए के खाते में जमा हो रहा है। 22 सितंबर तक सभी सुविधाएं एओए को हैंडओवर करने के लिए बिल्डर को नोटिस जारी किया गया था लेकिन नोटिस के बाद भी बिल्डर ने सुविधाएं हैंडओवर नहीं की। ऐसे में एओए की ओर से एनसीएलटी में याचिका दायर की गई है और रविवार को हुई जीबीएम में निवासियों को इसकी जानकारी दी गई है। निवासियों का कहना है कि पुलिस और नोएडा प्राधिकरण की ओर से हमारी नहीं सुनी जा रही है। आईआरपी हैंडओवर में मदद नहीं कर रहे हैं। सोसाइटी निवासियों ने बिल्डर के एक कर्मचारी के खिलाफ धमकाने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-142 में पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

-

सुपरनोवा इस तरह हुआ था हैंडओवर

बीते दिनों सुपरटेक की सुपरनोवा का मेंटेनेंस देखने के लिए एओए की नियुक्त एजेंसी पहुंची थी तो बिल्डर की एजेंसी के साथ बहुत विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इसके बाद एओए ने हैंडओवर के लिए एनसीएलटी में प्रार्थना पत्र दिया। एनसीएलटी ने सुनवाई कर एक सप्ताह में बिल्डर को सभी सुविधाएं एओए को हैंडओवर करने का आदेश दिया। ट्रिब्यूनल के आदेश पर बिना किसी विवाद के प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन

-
कोट
मेंटनेंस एजेंसी के कर्मचारियों की मनमानियां बढ़ रही हैं ऐसे में हमने पुलिस से शिकायत की है। इसके साथ हैंडओवर के मामले में एनसीएलटी में 25 सितंबर को सुनवाई होनी है। सुपरटेक की दो अन्य सोसाइटी भी इसी तरह के मामले में एनसीएलटी गई हैं।
ओमदत्त शर्मा, एओए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें