- सभी सरकारी विभाग को 23 सितंबर तक तैयार करने होंगे स्टॉल
नंबर
2400 से अधिक उत्पादक और निर्यातक होंगे शामिल
196 स्टॉल लगाएंगे निर्यातक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारी शुरू हो गई है। निर्यातक व उत्पादकों ने अपना-अपना स्टॉल लगाना शुरू कर दिया है। साथ ही सरकारी विभागों ने भी स्टॉल लगा रहे हैं। उनको 23 सितंबर तक स्टॉल लगाने का काम पूरा करना होगा। ओडीओसी और ओडीओपी पवेलियन भी तैयार हो रहे हैं।
ट्रेड शो में 2400 से अधिक उत्पादक व निर्यातक भाग लेंगे। उनको स्टॉल का आवंटन कर दिया गया है। उन्होंने अपने-अपने स्टॉल को सजाना शुरू कर दिया है। ताकि खरीदार और दर्शक वहां पहुंचे। ग्रेटर नोएडा के 196 निर्यातक व उत्पादकों को स्टॉल दिए गए हैं। साथ ही एक जनपद एक व्यंजन योजना में जिले के चार बेकरी उत्पादकों को जगह मिली है। ओडीओपी की तरह ओडीओसी का भी एक अलग पवेलियन होगा। इसके अलावा सभी सरकारी विभाग के स्टॉल भी होंगे। जिन पर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को 23 सितंबर तक स्टॉल लगाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभाग ने भी अपने स्टॉल लगाने का काम शुरू कर दिया हैं। वहीं प्रशासन और प्राधिकरण के अफसर भी तैयारियों में जुटे हैं। यातायात से लेकर सुरक्षा व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, पार्किंग आदि सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।