फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-12-22 रूट पर शुरू हुई सिटी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आनंद विहार-परी चौक की मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, दो बसें चलेंगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सिटी बस सेवा में एमपी-1 मार्ग को भी शामिल कर लिया गया है। अब सेक्टर-12-22 होते हुए आनंद विहार से परी चौक तक बसें चलेंगी। इससे इस रूट पर रहने वाले लोगों और दफ्तर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मार्ग पर तीन से अधिक स्टॉप बनाए गए हैं और फिलहाल दो बसों का संचालन किया गया है। सुबह आठ बजे आनंद विहार से एक बस परी चौक के लिए चलेगी, जबकि इसी समय परी चौक से दूसरी बस आनंद विहार के लिए रवाना होगी। दोनों बसें सेक्टर-37 होते हुए सेक्टर-12-22 के रास्ते जाएंगी। शाम 5:30 बजे भी दोनों तरफ से बसें चलेंगी। अब तक इस मार्ग पर सिटी बस सेवा नहीं थी। नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित रूप से नए रूट शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें