फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा में 21 छठ घाटों की तैयारी तेज, टीमें जुटीं

विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू 1 में तैयार घाट। स्रोत निवासी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छठ पूजा के लिए 21 जगह अस्थायी तालाब और घाटों का निर्माण कराया है। जहां पूजा कराई जा सके। इसके लिए शुक्रवार की शाम तक अधिकांश जगह काम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सीईओ रवि कुमार एनजी के आदेश पर सभी आठ सर्किल में प्रोजेक्ट की टीमों ने काम कराए। इसके लिए सर्वे भी सीईओ के आदेश पर शुक्रवार को किया गया। यूसुफपुर चकशाहेबेरी में घाट तैयार हो गया है। वहीं सेक्टर-10, तिकोना पार्क निराला एस्टेट, सेक्टर टेकजोन-4 और ग्राम सूरजपुर के छठ पूजा स्थल भी संतोषजनक स्थिति में तैयार कर लिए गए हैं। सेक्टर नॉलेज पार्क-1, आईईसी कॉलेज के पास सिविल से संबंधित कार्य पूर्ण हो चुके हैं। ब्रह्मपुर गजरौला उर्फ नवादा का घाट भी तैयार है।
इसके अलावा सेक्टर म्यू-एक, सेक्टर म्यू-2, सेक्टर ज्यू-1 (ईडब्ल्यूएस सोसाइटी के अंदर) में भी छठ पूजा घाट तैयार कराए गए हैं। सेक्टर म्यू-2 में पार्क के अंदर, सेक्टर म्यू-3 (ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी) और सेक्टर ज्यू-3 के ब्लॉक-सी के घाट भी पूरी तरह संवर गए हैं। ओमीक्रॉन-1, ओमीक्रॉन-2, ओमीक्रॉन-3, ओमीक्रॉन-1ए (मंदिर के समीप) और ओमीक्रॉन-1ए (काली बिल्डिंग के अंदर) के घाटों पर भी साफ-सफाई और रंगाई का काम देर शाम तक चालू रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें