फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेतन कटौती पर सवाल उठाने पर सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव नगला हुक्म सिंह निवासी एक सफाईकर्मी ने अस्पताल के दो मैनेजरों पर वेतन कटौती का विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना नॉलेज पार्क में शिकायत दी है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि वह नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में सफाईकर्मी हैं। 5 नवंबर की रात ड्यूटी के दौरान उन्होंने पिछले माह के वेतन में की गई कटौती के बारे में दो मैनेजरों से बात की। इस पर दोनों मैनेजरों ने गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने तीन अन्य अज्ञात लोगों को बुला लिया। पहले उनकी बातचीत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। फिर उन्हें कैमरे की नजर से दूर बेसमेंट में ले जाकर रॉड और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। आराेपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया था, जो पिटाई के बाद लौटाया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें