फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। 25 करोड़ रुपये की चोरी मामले में पुलिस राममणि पांडेय के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस आवश्यक दस्तावेज तैयार कर रही है। साथ ही, अधिकारी गृह मंत्रालय व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संपर्क में हैं। एक से दो दिन में यह प्रक्रिया पूरी कर लुकआउट नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने जिस दिन 25 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा किया था। उस वक्त गिरफ्तार आरोपियों अरुण व जय सिंह ने पूछताछ में बताया था कि सोना-रुपये उन्होंने पूर्वांचल सिल्वर सिटी, ग्रेटर नोएडा में रहने वाले राममणि पांडेय के घर से चुराए थे। जब पुलिस ने राममणि के बारे में पता किया तो वह फरार था। इसके बाद से अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। वहीं, बेटे किसलय ने खुद के विदेश में होने की बात कहकर बरामद नकदी व जेवर का मालिक होने से इनकार किया है। उसका कहना है कि पुलिस जिस सोने और नकदी को बरामद कर पिता का नाम केस में जबरन घसीट रही है, उससे पिता या उनका कोई संबंध नहीं है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ और पुलिस की जांच में राममणि का नाम सामने आया है इसीलिए वह फरार है। पुलिस को आशंका है कि राजमणि विदेश भाग सकता है। ऐसे में लुकआउट नोटिस जारी कराना आवश्यक है।
कुछ लोगों के नाम जांच में सामने आए हैं। इस कारण पुलिस उन लोगों पर अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से नजर रख रही है। आरोपियों के विदेश भागने की आशंका में हम अलर्ट हैं और इसके लिए कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई की जा रही है। - लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था
विज्ञापन

क्या होता है लुक आउट नोटिस
लुकआउट नोटिस एक सर्कुलर लेटर है जिसे भगोड़े आरोपियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नोटिस को केंद्रीय गृह मंत्रालय जारी करता है। इसके बाद कोई भी आरोपी विदेश नहीं भाग सकता। उसे एयरपोर्ट या अन्य बॉर्डर पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है। लुकआउट नोटिस एक साल के लिए जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें