फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी
विज्ञापन

क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभाओं को निखारने का होगा काम, बढेंगी खेल सुविधाएं
माई सिटी रिपाेर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। जिससे यहां क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा सके। इसके अलावा पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन अकादमी खोलने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी योजना तैयार कर रहे हैं। ताकि यहां विभिन्न खेलों का स्थानीय प्रतिभाओं को सस्ता या निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके। इसके अलावा यहां खेल सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चलने वाली अकादमियां कोरोना काल से बंद पड़ी हैं। इसके चलते स्थानीय खिलाड़ियों को निजी अकादमियों में प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है। शुल्क अदा न कर पाने और पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण कई खिलाड़ी अभ्यास बीच में ही छोड़ देते हैं। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित करने के प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में पेश करने की उम्मीद है। इधर, जानकारी मिली है कि प्रकाश पादुकोण ने हाल ही में सीईओ रवि कुमार एनजी से मुलाकात की। प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन अकादमी खोलने पर चर्चा की है। सीईओ का कहना है कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेल सुविधाएं बढ़ाने व प्रशिक्षण शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें