फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-71 चौराहे पर शनिवार से रूट डायवर्जन की तैयारी

विज्ञापन
सेक्टर 51-52 के पास यू-टर्न बनाने के लिए तोड़फोड़ करती जेसीबी मशीन।
विज्ञापन
सेक्टर-71 चौराहे पर शनिवार से रूट डायवर्जन की तैयारी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-71 चौराहे पर अंडरपास के निर्माण के लिए शनिवार से रूट डायवर्जन किया जा सकता है। चौराहा बंद करने से पहले वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के इंतजाम शुरू हो गए हैं। बुधवार से नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के नजदीक यू-टर्न के लिए कट खोलने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चौराहा बंद होने के बाद लंबे समय तक यातायात व्यवस्था को यू-टर्न के सहारे चलाया जाएगा। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार को कट बंद कर ट्रायल किया जाएगा। कोई समस्या आड़े आई तो उसमें सुधार किया जाएगा, ताकि सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द डायवर्जन खत्म करने की कोशिश की जाएगी। पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने चौराहे का मौका मुआयना कर डायवर्जन का खाका तैयार किया था। इसी के तहत यू-टर्न व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें