फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से तेजाब बेचने पर चार दुकानें सील, 3 धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध तरीके से तेजाब बेचने पर 4 दुकानें सील, 3 धरे
विज्ञापन

दादरी। दादरी में अवैध तरीके से तेजाब बेच रहे तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं, 4 दुकानें सील कर दी गईं। इन दुकानों से करीब 68 लीटर तेजाब बरामद हुआ है। एसडीएम राजीव कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने जारचा रोड, रेलवे रोड और दादरी के मुख्य बाजार में छापा मारा। इस दौरान पंकज ट्रेडर्स, श्रीकृष्णा पेंट्स, गणपति पेंट्स और मोनिका ट्रेडर्स से करीब 68 लीटर तेजाब बरामद हुआ है। एसडीएम ने चारों दुकानों को सील कर दिया है। एसडीएम राजीव कुमार राय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पंकज, रोहित शर्मा व सचिन को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के तेजाब बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर यह कार्रवाई की गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि फरार दुकानदार की तलाश की जा रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से तेजाब की बिक्री पर कठोर नियम लागू करने और बिना अनुमति बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे लोगों पर 50 हजार रुपये जुर्माने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें