-ग्रेनो का एक्यूआई 250 और नोएडा का एक्यूआई 208 दर्ज किया गया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही हवाओं का रुख बदल गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 250 और नोएडा का एक्यूआई 208 रहा। अगले एक हफ्ते के पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर 13 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी। होली में करीब एक हफ्ता है, लेकिन उससे पहले ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। इस बार सर्दियों में बारिश भी कम हुई है। ऐसे में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार को 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं, आद्रता में भी उतार चढ़ाव जारी है। आद्रता 34 प्रतिशत दर्ज की गई।