फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में चिकित्सकों को एआई का व्यावहारिक प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (सीएमआई) और जिम्स विद्यासेतु की ओर से चिकित्सकों के लिए सीएमई मान्यता प्राप्त एक दिवसीय हैंड्स-ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें देशभर के सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों से 100 से अधिक चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित यह अपनी तरह की पहली सीएमई मान्यता प्राप्त फिजिकल एआई कार्यशाला है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम को तीन सीएमई क्रेडिट आवर्स भी प्रदान किए। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर जोर दिया। सीएमआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि संस्थान 25 से अधिक हेल्थकेयर व एआई आधारित स्टार्टअप्स को सहयोग दे रहा है। कार्यशाला में जनरेटिव एआई, क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन, चिकित्सा अनुसंधान, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और एआई गवर्नेंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें