फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबी ज्ञान ही नहीं, व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी: मनन कुमार मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान सप्ताह के समापन पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को दी सीख
विज्ञापन

फोटो -


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लेज पार्क-1 स्थित इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में शुक्रवार को संविधान सप्ताह का समापन हुआ। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि विधि के क्षेत्र में सफल करियर के लिए किताबी ज्ञान के साथ कानूनी शोध, तार्किक क्षमता, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और न्यायालयीन प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ जरूरी है। विद्यार्थियों में पेशेवर नैतिकता और न्याय के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी होना चाहिए।
चेयरमैन डॉ. केआर शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और सांविधानिक मूल्यों की समझ देते हैं। प्रबंध समिति के सदस्य देवाशीष गौड़ ने युवा संसद और मूट कोर्ट को नेतृत्व, संवाद और निर्णय क्षमता विकसित करने का माध्यम बताया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. तितिक्षा शर्मा, वित्त निदेशक डॉ. उषा शर्मा, प्राचार्य डॉ. एम. पाण्डेय और उप-प्राचार्या डॉ. अन्नू बहल मेहरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

- युवा संसद में सोशल मीडिया पर चर्चा
25 और 26 नवंबर को आयोजित युवा संसद में सोशल मीडिया के नियमन और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव पर बहस हुई। अंशिका सोनी सर्वश्रेष्ठ सांसद, प्रियांशु वर्मा उच्च प्रशस्ति और वंश मोहानिया विशेष उल्लेख से सम्मानित हुए।
विज्ञापन

- मूट कोर्ट में त्रिप्ति की टीम विजेता
मूट कोर्ट प्रतियोगिता में त्रिप्ति, सेहरिश और सना की टीम विजेता रही। राकेश, वी. अलाग्नुरेगेसन और सूर्य प्रताप गौतम की टीम उपविजेता बनी। पलक, मुस्कान और स्नेहा को सर्वश्रेष्ठ स्मरण-पत्र, साइमा, सुहानी और वंश मोहानिया को सर्वश्रेष्ठ विधिक शोधकर्ता तथा सुहानी को सर्वश्रेष्ठ मौखिक तर्ककर्ता का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें