फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रकाश पर्व पर नगर में निकली प्रभात फेरी

Fri, 24 Oct 2025 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानकदेव महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। पहले दिन आयोजित प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नगर के मुख्य गुरुद्वारे से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई है। सिख संगत ने भजन-कीर्तन करते हुए गुरु महाराज के उपदेशों का प्रचार किया। प्रभातफेरी के दौरान गुरु महाराज की शिक्षाओं पर आधारित भजनों से लोगों को गुरु के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। इन भजनों और कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को बुराइयों से दूर रहने और सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

प्रभात फेरी प्रेमनगर बाजार स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई और मिल रोड, नगर चौक, मिस्सरवाला, चांदमारी होते हुए वापस गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हो गई। श्री गुरु सभा से जुड़े जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व से कुछ दिन पहले प्रभात फेरियों को शुरू किया जाता है, जिससे गुरु नानकदेव महाराज के सिद्धांत और आदर्शों का प्रचार प्रसार किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से बलबीर सिंह, अमनजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, अर्शदीप सिंह, जगदीप सिंह, गुरमीत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें