फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी में रातभर गुल रही बिजली, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- लाइन और खंभे क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। तेज आंधी और बारिश के बाद दादरी नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई। कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। बृहस्पतिवार शाम आई आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते दादरी नगर और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौसम सामान्य होने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बिजली कटौती से परेशान लोग विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कई जगह संपर्क नहीं हो पाया। देर रात धूम मानिकपुर और चिटहेरा बिजलीघर को जाने वाली हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के बाद कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन कई कॉलोनियों में पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। दौलतराम कॉलोनी समेत कई इलाकों के लोगों को रातभर अंधेरे और पानी की कमी का सामना करना पड़ा। विभाग की ओर से शुक्रवार दोपहर तक अधिकांश फाल्ट ठीक कर आपूर्ति को सामान्य करने का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें