ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 16 साल की किशोरी के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। रीवा मध्य प्रदेश निवासी पिता ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी तीन दिन पहले घर से अचानक कहीं चली गई है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता ने अनिल बसोर नाम के एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप लगाए हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो