वेक्यूम ब्रेकर सिस्टम में लगी आग से बिजली गुल
आग की चपेट में आने से कर्मचारी झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर बिजली सब स्टेशन पर वेक्यूम ब्रेकर सिस्टम में आग लगने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। वहीं आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी झुलस गया। बिजली घर के ब्रेकिंग सिस्टम को ठीक करने में कर्मचारी लगे हैं।
धूम मानिकपुर उप बिजली घर से आधे नगर को बिजली सप्लाई की जाती है। देर रात आग लगने से रूपवास, आमका, धूम मानिकपुर समेत कई गांवों की बिजली गुल हो गई। आसपास के लोगों ने दूसरी मशीनरी तक आग पहुंचने से बचा लिया। उपखंड अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली घर पर हुई तकनीकी खराबी को कर्मचारी ठीक करने में जुटे हैं।