फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: त्योहार में मुसीबत बनेंगे गड्ढे, विसर्जन में आएगी बाधा

Wed, 24 Sep 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शहर का मुखलिसपुर रोड़ जिसमे से गिट्टिया निकल गई है- संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र व दशहरा का पर्व शुरू हो गया है। इसके साथ ही शहर में भीड़ बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में सड़कों से होकर देवी मूर्तियों का विसर्जन जुलूस आदि निकाले जाएंगे, लेकिन शहर से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के गड्ढे अभी तक भरे नहीं गए हैं। जिसके कारण समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र से पूर्व ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिले में सड़कों के गड्ढा मुक्त का अभियान फेल नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि शहर की कई सड़कें जर्जर हो गई और सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। इसमें मुखलिसपुर तिराहा से औद्योगिक क्षेत्र, विधियानी मोड से तितौवा जाने वाला मार्ग, बरदहिया बाजार स्थित संत कबीर प्रतिमा के पास सहित तमाम सड़कें है जो पूरी तरह से गड्डों में तब्दील है।
जगह-जगह गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। जिसके कारण लोगों को आने- जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। वर्तमान में नवरात्र का पर्व चल रहा है। ऐसे में सुबह और शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु समय माता मंदिर दर्शन के लिए आते हैं। दुर्गा पूजा व दशहरा का पर्व भी नजदीक है। इस दौरान शहर में भीड़ बढ़ेगी तो सड़कों पर बने गड्ढे मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन

कारण यह है कि इन सड़काें से होकर दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए जाएंगी, ऐसे में हादसा हो सकता है। इसी प्रकार की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का भी है। मंझरिया से कटका, रौरापार जाने वाला मार्ग आदि भी बदहाल है।
इन सड़कों पर भी जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। शहर के निवासी अजय कुमार, सूरज सिंह आदि ने कहा कि त्योहारी सीजन में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी तो जर्जर सड़कें समस्या बन सकती है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें