शहीद हुए इंस्पेक्टर की पत्नी भी संक्रमित
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के स्याना हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी रजनी सिंह की 4 दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को रजनी ने फेसबुक पर दर्द बयां करते हुए पोस्ट लिखा कि प्रिय ईश्वर आपको हम दोनों से प्यार है, इसलिए हमें साथ देखना चाहते हो।
इस पोस्ट के बाद परिचित और करीबी उन्हें हिम्मत रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं, रजनी का कहना है कि 21 अक्तूबर को पति को पराक्रम पदक मिलना है। मैं तब तक जीवित रहना चाहती हूं। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी में रहने वाली रजनी सिंह ने फेसबुक पर 4 दिन पहले पोस्ट कर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी।
इससे पहले उन्होंने 17 अप्रैल को फेसबुक पर लिखा है कि ‘जिंदगी किसी की भी हो सस्ती नहीं होती साहिब।’ 22 अप्रैल को उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है कि ‘होम आइसोलेशन तिहाड़ जेल की तरह है।’ 7 दिन पहले उन्होंने लिखा कि ‘भगवान जल्दी आ जाओ लोग तुम्हें दिल से बुला रहे हैं।’
शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे उन्होंने लिखा है कि ‘प्रिय ईश्वर आपको मेरा प्रणाम, लगता है आपको हम पति-पत्नी से बहुत प्यार है, या फिर हम दोनों आपको बहुत पसंद करते हैं, इसलिए आप हमको अपने पास देखना चाहते हैं। हमें आपसे कोई गिला नहीं।