फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह को जिला बने हुए 16 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक डंपिंग ग्र्राउंड और स्टेशन की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में वर्षों से शहर भर का कूड़ा सड़कों किनारे फेंका जा रहा है। सड़कों किनारे गंदगी के अंबार लगे हैं। कूड़ा निस्तारण के नाम पर इसमें आग लगा दी जाती है।
विज्ञापन

शहर के अलावा जिला मुख्यालय व मेडिकल कॉलेज से भी प्रतिदिन कई क्विंटल कूड़ा निकलता है। हालांकि अस्थाई रूप से कूड़ा नलहड व जोगीपुर रोड पर डाला जा रहा है लेकिन यहां पर कचरा प्रबंधन का कोई ठोस प्रबंध नहीं है। मेडिकल वेस्ट भी खुले में फेंका जाता है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में कूड़े में हर समय आग लगी रहती है। जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर होने वाली प्रत्येक माह की मीटिंग का भी कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। नूंह के लोगों को जिला मुख्यालय पर लंबे समय से डंपिंग स्टेशन की आस है, जो अभी अधूरी दिख रही है। बता दें कि 13 वार्डों में बसे करीब 25 हजार की आबादी वाले शहर में अभी लंबे समय से डंपिग स्टेशन की सुविधा नहीं मिल पाई है। जिससे आए दिन यहां पर प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दूसरी ओर सुबह शाम लोगों को घरों से निकलना दूभर हो रहा है। हालांकि कई बार बैठकों में यहां डंपिग स्टेशन बनाने के मुद्दे को उठाया गया है। लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। इधर उधर कूड़ा पड़े रहने से शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। दूसरी ओर लोगों में कूड़ा के कारण कई तरह के रोगों का डर भी बना हुआ है। शहरवासियों ने स्वास्थ्य की दृष्टि से जल्द से जल्द डंपिंग स्टेशन की मांग की है।
विज्ञापन

घरों से समय पर नहीं उठाया जा रहा कूड़ा
क्या कहते हैं उपायुक्त ऱ्
उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि शहर के लोगों की इस मांग को जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई में जुटा हुआ है।
----
शहर के कड़ा के प्रबंधन की कोई जगह नहीं है। इसी कारण शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है जोकि कई बीमारियों को जन्म दे रहा है।- कमल गोयल, पार्षद, नूंह
----
शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन को जल्द डंपिग स्टेशन बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।- सनाउल्ला खान, सरपंच, अड़बर
----
आज प्रदेश के हर शहर में कूड़ा प्रबंधन के लिए प्रबंध किए गए है लेकिन नूंह शहर के लोगों को अभी सरकार ने यह सुविधा नहीं दी है।- एडवोकेट फकरुद्दीन चंदेनी
----
हम शहर में काफी समय से इसकी मांग करते आ रहे हैं। अगर सरकार शहर के लोगों की इस मांग को पूरा नहीं करती है तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।- ताहिर हुसैन रूपाड़िया
विज्ञापन

फोटो ऱ् डंपिग स्टेशन के अभाव में खुले में जलाया जा रहा कूड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें