संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी-बी में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराना चाहा, पर एक पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम से हाथापाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी।
टीम में शामिल एएसआई मनोज ने थाना गांधीनगर पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने दो युवतियों सहित तीन लोगों को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में नामजद कर लिया। शिकायत में एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की रात लगभग सवा 11 बजे सूचना मिली कि जम्मू कॉलोनी-बी में दो पक्षों के बीच पटाखे जलाने को लेकर झगड़ा हुआ है।
तब टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आकर पता लगा कि एक पक्ष से परमजीत कौर, उसकी बहन गगनदीप कौर व भाई गुरप्रीत सिंह और दूसरे पक्ष से शालिनी व उसके भाई हर्ष के बीच विवाद हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराना चाहा। आरोप है कि परमजीत कौर, गगनदीप कौर व गुरप्रीत सिंह पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी और पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने तीनों को नामजद कर गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।