फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आतिशबाजी से स्मॉग की चादर में लिपटा शहर

Wed, 22 Oct 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को दादरी शहर पर छाया स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दीपावली पर्व पर जिले में सोमवार रात को जमकर आतिशबाजी हुई। काफी मात्रा में पटाखे जलाए गए। इस कारण एक ही दिन में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। रविवार को जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 110 था, जो सोमवार रात को बढ़कर 400 तक पहुंच गया था। वहीं, मंगलवार को भी शाम तक एक्यूआई 353 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है।
एक ही दिन में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से मंगलवार सुबह से ही जिले में स्मॉग बना रहा। हालात ये रहे कि मंगलवार को पूरे दिन आकाश में धुएं की परत सी बनाई दिखाई दी। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके चलते अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ने के कारण जुकाम, गले में खराश, खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पहुंचे 100 मरीज : सोमवार और मंगलवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण बनी स्मॉग की स्थिति में लोगों को आंखों से संबंधित परेशानियों का अधिक सामना करना पड़ा। मंगलवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में करीब 100 मरीज आंखों की जांच करवाने पहुंचे। जिनमें अधिकांश मरीजों को आंखों में खुजली, जलन और आंखों से पानी आने की समस्या थी। नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि इस स्थिति में आंखों को समय-समय पर ठंडे पानी से धोते रहें। घर से बाहर निकलते समय काला चश्मा पहनें। आंखों से पानी आने या लाल होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

जमकर हुई आतिशबाजी : सरकार द्वारा राजधानी क्षेत्र एनसीआर के जिलों में केवल ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी। लेकिन, दादरी में दिवाली की रात को ऐसे पटाखों और आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें