बुलंदशहर के ककोड़ निवासी हिमांशु वशिष्ठ ने बताया कि वह गुरुवार रात अल्फा-1 सेक्टर में रहने वाले बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे दोस्त से मिलने आया था। रात को दोस्त ने बताया कि कॉमर्शियल बेल्ट में एक दुकान पर देर रात तक पिज्जा मिलता है। वह रात लगभग 12 बजे पिज्जा खाने पहुंच गए।
ऑर्डर देने के बाद हिमांशु मोबाइल से किसी के मैसेज का जवाब दे रहा था। तभी वहां पुलिस वाहन आकर रुकी। हिमांशु का कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने वाहन से कोल्डड्रिंक की खाली बोतल निकालकर इशारा करते हुए किसी को देने के लिए कहा। हिमांशु यह नहीं समझ पाया कि बोतल किसको देनी है। उसने यही सवाल पुलिसकर्मी से पूछा तो वह भड़क गए।
आरोप है कि अभद्रता का विरोध करने पर एक पुलिसकर्मी ने उसके पीछे लात भी मार दी। हिमांशु ने वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। एसपी अरविंद कुमार का कहना है कि लात मारने का आरोप निराधार है। रात 12 बजे तक दुकान खुलने के कारण पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे।