फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्क्रैप माफिया रवि काना की पुलिस ने मांगी रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रैप माफिया रवि काना की पुलिस ने मांगी रिमांड
विज्ञापन

- अदालत में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस ने वीडियो कांफ्रेसिंग से पूछताछ की अनुमति मांगी, 26 जून को होगी सुनवाई

ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए पूछताछ करने के लिए पुलिस ने अदालत से अनुमति मांगी है। इस रिमांड पर अदालत में 26 जून को सुनवाई होनी है। माफिया रवि काना से पूछताछ कर उसके गैंग, मददगारों और काले धंधे में लिप्त लोगों तक पुलिस पहुंचना चाहती है।
विज्ञापन

जेल में बंद रवि काना वाले मामले में कमिश्नर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोडर ट्रक को जब्त कराया है। जब्त की गई संपत्ति अनुपयोगी अवस्था में थे। इस मामले में पुलिस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से काना की रिमांड मांग रही है। अगर अदालत में यह अर्जी स्वीकार होती है तो पुलिस को उसकी रिमांड मिलेगी और पुलिस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उससे पूछताछ कर सकेगी। स्थानीय स्तर पर स्क्रैप माफिया की सभी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें