फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस कहती है, चोर भाग गया तो अब क्या करें’

Sat, 14 May 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से सूरजपुर में तीन युवकों की हरकतों से परेशान करीब 100 लोगों ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में एसपी देहात अभिषेक यादव का घेराव किया। लोगों ने एसपी को बताया कि कुछ चोर रात के समय घर में घुसकर छोटी लड़कियों को बाहर उठा लाते हैं।
विज्ञापन


उनके साथ अश्लील हरकतें करने के बाद कान की बाली चुराकर छोड़ देते हैं। इसके अलावा कई मकानों में चोरी कर चुके हैं। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देने पर पुलिस कहती है कि चोर भाग गए तो अब क्या करें।

वहीं, कुछ दिन पहले युवकों ने एक बुजुर्ग से घर में घुसकर दुष्कर्म किया था जिसमें पुलिस से शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की गई। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें