फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा पुलिस बनी रक्षक: ट्रक चालक ने पोस्ट किया आत्महत्या का वीडियो, अलर्ट होते ही सबसे पहले किया ये काम

Thu, 02 Jul 2026 12:42 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

गौतमबुद्ध नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक 38 वर्षीय ट्रक चालक की जान बचा ली गई। पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आए व्यक्ति ने आत्महत्या का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से एक 38 वर्षीय ट्रक चालक की जान बचा ली गई। पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव और अवसाद में आए व्यक्ति ने आत्महत्या करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद मिले अलर्ट के आधार पर पुलिस ने उसकी रियल-टाइम लोकेशन ट्रेस कर उसे आत्मघाती कदम उठाने से पहले सुरक्षित बचा लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 30 जून को संबंधित व्यक्ति ने आत्महत्या संबंधी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। सुबह 10:57 बजे मेटा कंपनी की ओर से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर को इस संबंध में ई-मेल के जरिए अलर्ट प्राप्त हुआ।

इसके बाद सोशल मीडिया सेंटर ने सूचना कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल को उपलब्ध कराई। मीडिया सेल ने तत्काल थाना दादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस ने व्यक्ति की तलाश शुरू की। उस समय वह ट्रक चलाते हुए लगातार आगे बढ़ रहा था। पुलिस टीम ने उसकी रियल-टाइम लोकेशन के आधार पर करीब 20 मिनट तक पीछा किया और आखिरकार ट्रक को सुरक्षित रुकवा लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के अंदर लगी लोहे की रॉड पर रस्सी का फंदा बंधा मिला। पुलिस ने चालक को सुरक्षित नीचे उतारकर पानी पिलाया और शांत माहौल में उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि पत्नी से चल रहे विवाद के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था और किसी सुनसान स्थान पर ट्रक रोककर आत्महत्या करने का इरादा बना चुका था। उसने स्वीकार किया कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो वह अपनी जान दे देता।

पुलिस की काउंसलिंग के बाद व्यक्ति ने भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें