फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैंगस्टर एक्ट को आरोपी को दो साल आठ माह की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की एक अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 2 साल 8 माह 4 दिन के कारावास की सजा सुनाई है। उसपर 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2023 में फतेहगढ़ के कमालगंज निवासी सचिन को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सचिन पर गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। वो नोएडा के सेक्टर-27 स्थित अट्टा गांव में रह रहा था। जिला न्यायालय की अदालत ने साक्ष्य व गवाहों के आधार पर सचिन को दोषी करार दिया है और 2 साल 8 माह 4 दिन के कारावास की सजा सुनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें