फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरोपियों तक पहुंची पुलिस, व्यापारी के बेटे को जल्द कर सकती है बरामद

Sat, 13 Sep 2025 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली थी पत्थर कारोबारी के बेटे की कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। गाजियाबाद के नेहरू नगर के रहने वाले पत्थर कारोबारी मनीष गुप्ता का बेटा शशांक गुप्ता 4 दिन पहले संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। बुधवार को उसकी बलेनो दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली थी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के कहना है कि आरोपियों की तलाश कर ली गई है, जल्द युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह व डीसीपी की एसओजी टीम भी शशांक की तलाश में जुटी हुई थी। अज्ञात कॉलर परिजनों से लगातार इंटरनेट कॉलिंग से बात कर रहा था। शनिवार शाम को पुलिस ने दावा किया है कि टीम आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। तीन आरोपियों को हिरासत में लेने की बात भी सामने आ रही है। बता दें कि शशांक अपने दादा रामप्रकाश के साथ कार लेकर घर से निकला था। दादा को इंदिरापुरम छोड़ने के बाद वह मोबाइल की बैटरी ठीक कराने नोएडा गया था। कई घंटे तक नोएडा से वापस नही लौटने पर उसके दादा और पिता ने कार में लगे जीपीएस से उसकी तलाश शुरू की थी। जहां कार संदिग्ध हालत में मिली थी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है, जल्द युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें