फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में नकली पनीर पर कार्रवाई के विरोध में हंगामा

Sat, 13 Sep 2025 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

- खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को पकड़ा था 1200 किलो मिलावटी पनीर
-पूर्व सांसद व भाजपा नेता संजीव बालियान ने थाना परिसर में किया प्रदर्शन
-पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। त्योहार से ठीक पहले जेवर में पकड़े गए 1200 किलो कथित मिलावटी पनीर का मामला अब सीधे सियासी अखाड़े में पहुंच गया है। शुक्रवार रात जेवर छोटा टोल प्लाजा पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पनीर को जब्त किया था। शनिवार को जेवर थाने पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद संजीव बालियान ने कार्रवाई को ही कटघरे में खड़ा करते हुए थाना परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के बाद भभोखरा गांव के पूर्व प्रधान प्रेमवीर चौधरी ने पनीर मालिक के समर्थन में ग्रामीणों के साथ शनिवार सुबह से ही थाने पर जुटकर कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस बीच दोपहर साढ़े तीन बजे पूर्व सांसद संजीव बालियान पहुंचे। पूर्व सांसद के आते ही माहौल गरमा गया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि यह पनीर नकली नहीं, बल्कि असली है। पुलिस व खाद्य विभाग ने बिना जांच रिपोर्ट के कार्रवाई की है। कार्रवाई के विरोध में थाना परिसर में संजीव बालियान के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्रवाई में शामिल खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी और पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की गई।
विज्ञापन


वर्जन
चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मियों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
- राजीव नारायण मिश्रा, संयुक्त आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें