फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस अलर्ट, जगह-जगह पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस बहनों की सुरक्षा के लिए अलर्ट है। अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों व थानों को सजग रहने के लिए कहा है। खासकर सेक्टर-63, सेक्टर-52, सेक्टर-18, बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-15 व सेक्टर-16 के बाहर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इन स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। मोरना बस अड्डे पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां से एनसीआर के आसपास के शहरों व ग्रामीण इलाके में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने जाएंगी। इन स्थानों पर पुलिस की टीम सादे वर्दी में भी तैनात रहेगी और बदमाशों पर नजर रखेगी। नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद का कहना है कि रक्षा बंधन को लेकर पुलिस अलर्ट है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
पुलिस ने पैदल गश्त की
यमुना सिटी। स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के मद्देनजर सुरक्षा के चलते जेवर में एसीपी सार्थक सेंगर और उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को पैदल गश्त की। इस दौरान बाजार, होटलों और वाहनों की जांच की गई। एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि रक्षा बंधन पर भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें