फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जगहों से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर कर रही जांच

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
15 जगहों से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर कर रही जांच
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट-1 स्थित ज्वैलर्स से रोडरेज के बहाने लूटपाट के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने अब तक 15 जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल चुकी है। पुलिस पीड़ित ज्वैलर्स के घर और शोरुम में काम करने वाले कर्म%ारियों से भी पूछताछ कर चुकी है, इसके बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
शुक्रवार रात को हुई वारदात के बाद से पुलिस की तीन टीमें बदमाशों तलाश कर रही है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए होंडा सिटी कार पुलिस को राजीव चौक से मिल चुकी है। जो कुछ दिनों पहले चोरी हुई थी। पुलिस अब सेक्टर के हर कोण केसीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस को अब तक की जांच में आशंका है कि बदमाशों को पहले से पता था कि ज्वैलर्स अपने घर कितने बजे पहुंचता है। ऐसे में किसी अंदर के व्यक्ति के बदमाशों के साथ होने की आशंका के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सदर बाजार स्थित आभूषण मंदिर ज्वैलरी शोरुम संचालक देवेंद्र जिंदल (60) शुक्रवार रात को अपनी सेंट्रो कार में चालक सजंय के साथ सेक्टर-15 पार्ट-1 स्थित घर के लिए आ रहे थे। रात करीब 8.30 बजे घर से करीब 150 मीटर दूरी पर बने टी-प्वॉइंट पर होंडा सिटी कार से टक्कर लग गई। होंडा सिटी कार में सवार पांच युवक लाठी-डंडे लेकर उतरे और गाड़ी पर बरसाने लगे। रोडरेज की आशंका देख देवेंद्र जिंदल और चालक ने गाड़ी को अंदर से बंद कर लिया। बदमाशों ने चालक की साइड और उसके पीछे का शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रखा ब्रीफकेस लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें