फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा और गुरुग्राम में 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी, चार और पांच नवंबर तक रहेंगे बंद

Sun, 03 Nov 2019 01:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 1200 के स्तर को भी पार कर गया है। रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को उम्मीद थी कि अब वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए गौतम बौद्ध नगर (नोएडा), गुरुग्राम और फरीदाबाद में सभी स्कूल पांच नवंबर तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नोएडा के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कक्षा एक से 12 तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। 

ऐसे में चार और पांच नवंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई हैं, वहीं, जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर स्कूल खुले तो कार्रवाई की जाएगी। 

नोएडा के पीएम 2.5 और पीएम-10 की मात्रा में बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार सुबह नोएडा के सेक्टर 62 में पीएम 2.5 486 और पीएम-10 459 पर रिकॉर्ड किया गया है। गाजियाबाद में भी प्रदूषण ने कहर बरपा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें