फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचगांव में गोकशी रोकने गई पुलिस के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव पचगांव में गोकशी रोकने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में एक एएसआई व एक कांस्टेबल कि घायल होने की खबर है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को पचगांव में गोकशी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एएसआई करनैल सिंह के नेतृत्व में टीम भेजी गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गोतस्करों ने पुलिस की टीम पर अवैध हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में कांस्टेबल मोहित व एएसआई करनैल घायल हो गए। हमले के दौरान आरोपियों ने एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी और फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले भी गांव मोहम्मदपुर अहिर डावला पाटी, भंगवो पहाड़, कांगरका, बावला, शिकारपुर, धुलवाट आदि में कई बार पुलिस टीम के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें